Homeबोकारोसीसीएल कोनार खासमहल परियोजना में मजदूरों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप आंदोलन वार्ता के...

सीसीएल कोनार खासमहल परियोजना में मजदूरों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप आंदोलन वार्ता के बाद स्थगित

सीसीएल कोनार खासमहल परियोजना में मजदूरों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप आंदोलन वार्ता के बाद स्थगित

बेरमो
सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के एकीकृत कोनार खासमहल परियोजना के मुख्य द्वार पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 7 सूत्री मांगों को लेकर संगठित एवं असंगठित मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कोनार – खासमहल परियोजना का ट्रांसपोटिंग ठप कर दिया गया है. इस संबंध में करगली आफिसर्स क्लब में महाप्रबंधक के रामाकृष्णना और मजदूरों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई. सभी मांगो पर संतोष जनक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दी गई. जीएम ने कहा कि लोकल सेल से जुड़े लोग भी कंपनी के अंग है. इनकी मांगो को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा. जीएम के आश्वासन के बाद आन्दोलनकारियो ने अनिश्चितकालीन बंद को वापस ले लिया. मौके पर पीओ के एस गैवाल, एसओपी राजीब कुमार, एरिया सेल ऑफिसर चंद्र भूषण त्यागी, मैनेजर सुमेघा नंदन, डिस्पैच आफिसर अवध बिहारी सिंह, सिनियर मैनेजर विनय रंजन टुडु, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह और मजदूर यूनियन की ओर से सुबोध सिंह पंवार, बिरेंद्र सिंह, टीनू सिंह, अफताब आलम, राहुल कुमार, गोपाल सिंह डालमिया, बेलाल हाशिमी, शाहनवाज, मोती महतो, सीताराम महतो, बोधराम महतो, कलंदर अंसारी, इस्लाम अंसारी शामिल थे.

ये थी मांग

कोयले ट्रांसपोटिंग में आर सी आर मोड को समाप्त किया जाए. कोयले के ग्रेड की हेराफेरी कर ट्रांसपोर्टरो को लाभ पहुंचाने के खेल पर विराम लगे.

आर सी आर को बढ़ावा देने के करण पिछले 38 वर्षों से लदाई के काम में लगे हजारों स्थानीय ग्रामीण मजदूरों को रोजगार से वंचित होना पड़ा है. अविलंब आर सी आर मोड को बंद किया जाए.

प्रबंधकीय विफलता के कारण अराजक तत्वों द्वारा खुलेआम डोजर, होलपेक आदि मशीनो से हजारों लीटर डीजल की चोरी प्रतिदिन किया जा रहा है इसकी जाँच कर ठोस कारवाई की जाए.

हाईग्रेड के कोयले को लो ग्रेड का कोयला दर्शा कर ट्रांसपोर्टरो द्वारा कोयले की ढुलाई की जा रही है.
जिससे सी सी एल को भारी नुकसान हो रहा है.
कोल इंडिया प्रबंधन के निर्दोशो का सौ फीसदी अनुपालन करते हुए ट्रांसपोर्टरो और सेल के कोयले का उठाव किया जाए ताकि कम्पनी को नुकसान होने से रोका जा सके.
माइंस और लोडिंग प्वाइंट पर अराजक तत्वों की खुली गतिविधियों के करण सी सी एल के संगठित असंगठित वर्कर्स और प्रबंधक के ईमान्दार अधिकारी दहशत में काम कर रहे है. विधि सम्मत उत्पादन की प्रक्रिया को सामान्य बनाते हुए भय के माहौल को समाप्त किया जाए.
एकेकेओसी पी के उत्पादित कोयले का 40% कोयला लोकल सेल को देने की गारन्टी की जाए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!