सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में होलपेक पलटा, ऑपरेटर घायल
बोकारो थर्मल
सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना में बुधवार कोकोयला अनलोड करने के दौरान हॉलपेक पलट गई. इस हादसे में होलपेक ऑपरेटर नुनूचंद महतो को हल्की चोटें आई हैं. घटना के संबंध में बताया गया कि नुनुचंद महतो होलपेक में कोयला लोड कर परियोजना के ज़ीरो पॉइंट के निकट यार्ड में कोयला अनलोड के लिए पहुंचा था. ऑपरेटर जैसे ही कोयला अनलोड करने लगा उसी समय होलपेक का एक साइड का चक्का दब गया, जिसके कारण होलपेक पलट गई. यह घटना बुधवार सुबह दस की है.
जैसे ही हादसे की जानकारी अन्य सीसीएल कर्मी को मिली वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ऑपरेटर को होलपेक से बाहर निकाला. उसे कथारा स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सीसीएल ढोरी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.
इस संबंध गोविंदपुर के पीओ अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि स्टॉक यार्ड में कोयला अनलोड करते समय होलपेक स्कीट कर गया जिसके कारण हॉलपेक पलट गई. होलपेक ऑपरेटर को तुरंत चिकित्सकीय जांच कराई गई है. उसे हल्की चोट लगी है. वह ठीक है.
