सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्रीय समिति का गठन, हीरालाल बने अध्यक्ष और विनय बने सचिव
बेरमो
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) की ढोरी क्षेत्रीय समिति का गुरुवार को ढोरी खास स्थित कार्यालय में सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। बैठक का नेतृत्व कार्यसमिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला के संगठन मंत्री संत सिंह, ढोरी क्षेत्र प्रभारी जय प्रकाश झा और सीसीएल सीकेएस संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल ने किया।
बैठक की शुरुआत दत्तोपंत ठेंगड़ी, मां भारती और भगवान विश्वकर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और श्रमिक गीत से की गई। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: हीरालाल रविदास, कार्यकारी अध्यक्ष: अभय तिवारी
उपाध्यक्ष: हरिशंकर प्रसाद, जीवनलाल रजक, राजेश कुमार, गब्बर सिंह, फूलचंद किष्को, सचिव: विनय कुमार सिंह
सह सचिव: प्रकाश चंद्र मंडल, प्रतोष कुमार रॉय, नीरज सिंह, निरंजन वर्मा, प्रेमलता देवी।
संगठन मंत्री: कुलदीप, सह संगठन मंत्री: नुनुचंद महतो, कोषाध्यक्ष: शाहनवाज खान, सह कोषाध्यक्ष: मिथलेश चौहान, कार्यालय मंत्री: मनोज कुमार
कार्यसमिति सदस्य:
बुधन प्रसाद नोनिया, भादो बाउरी, अरविंद ठाकुर, बरहन लोहार, विपिन मंडल, गुलाब सिंह, शंकर दास, मुकरी राम, संजय मिश्रा, नरेश प्रसाद, कुलदीप साव, सहदेव रवानी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, बसंती देवी, शम्पा सिन्हा, उर्मिला देवी।
मौके पर राजेश पासवान, बिरेन्द्र गुप्ता, अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, फूली गोप, गौतम लोहार, भुनेश्वर, कुंडा सिंह, लखन प्रसाद बाउरी, गनपत, भोला राम, मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने, श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।