Homeबोकारोसुभाषनगर में आतंकी हमले के विरोध में माले ने निकाली आक्रोश रैली

सुभाषनगर में आतंकी हमले के विरोध में माले ने निकाली आक्रोश रैली

सुभाषनगर में आतंकी हमले के विरोध में माले ने निकाली आक्रोश रैली
बेरमो

फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर में रविवार को स्थानीय लोगों और माले कार्यकर्ताओं द्वारा पहलगाम आतंकी हमले और निर्दोष पर्यटक की हत्या के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। रैली दुर्गा मंडप से प्रारंभ होकर फील्ड क्वारी तक निकाली गई। इस दौरान हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकियों को कड़ी सजा देने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। अग्रवाल ने कहा कि सरकार को आतंकियों को सबक सिखाने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

मजदूर नेता शरण सिंह राणा, सचिंद्र सिंह और ललन सिंह ने भी इस निंदनीय घटना की भर्त्सना की और कहा कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ अपराध है।

रैली में गौतम सेनगुप्ता, शिव शंकर तांती, तरसेम सिंह, कामिनी देवी, उषा देवी, कमली देवी, सरस्वती देवी, राधा देवी, काली देवी, सुनैना देवी, कौशल्या देवी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की और शांति, एकता तथा सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!