सेंट मैरी एकेडमी खरखरी में धूमधाम से मनाया गया 20वां वार्षिकोत्सव
बाघमारा: महेशपुर पंचायत स्थित सेंट मैरी एकेडमी खरखरी ने अपने 20वें वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन अजीत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद और उप-प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। छोटे बच्चों ने “सत्यम शिवम सुंदरम” नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने “आहा टमाटर बड़े मजेदार”, “पुष्पा झुकेगा नहीं” जैसी प्रस्तुतियों के साथ क्षेत्रीय भाषाओं और झारखंड, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, असम और मणिपुर के लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

सामाजिक संदेश के नाटक भी हुए प्रस्तुत
दहेज प्रथा और नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर बच्चों ने प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किए।
विद्यालय की उपलब्धियां
प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सेंट मैरी एकेडमी की स्थापना 2005 में हुई थी। तब से विद्यालय ने निरंतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर छात्रों को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने में सफलता पाई है।
कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षकों का सहयोग
मंच संचालन सुजीत सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन अजीत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद, उप-प्रधानाचार्य सुनील सिंह, और अन्य शिक्षकों व शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।
सहयोगी शिक्षक-शिक्षिकाएं:
पिंटू कुमार महतो, सुजीत सिन्हा, बाल मुकुंद प्रसाद यादव, अमरजीत कुमार, सुमित आर्य मोदी, पप्पू राय, भोलानाथ चौधरी, विक्की कुमार, मुनमुन मित्रा, रामा मुखर्जी, ओली पॉल, बनानी बनर्जी, सीमा कुमारी, अंजली कुमारी, पिंकी कुमारी, कोयना पॉल, देवी चटर्जी, प्रीति कुमारी, राधा देवी, मुन्नी देवी।
अन्य प्रमुख उपस्थिति:
कार्यक्रम में अजय सिंह, विकास कुमार, मनीष तिवारी, राजेश कुमार, कविता सिन्हा, प्रियंका कुमारी, श्वेता झा, किरण देवी, ज्योति प्रकाश, अनामिका मिश्रा, अनूप कुमार और रितु वर्मा शामिल थे।
कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा दशम तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन ने विद्यालय के गौरवशाली सफर को नई ऊंचाई दी।
