सेवानिवृत्त हेडमास्टर सह निकासी पदाधिकारी का समारोह पूर्वक दी गई विदाई
गोमिया
गोमिया मध्य विद्यालय के हेडमास्टर सह निकासी पदाधिकारी नारायण शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को सम्मान सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री शर्मा 36 साल 1 माह और 28 दिन शिक्षा विभाग में सेवा दी.
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गोमिया में उनका कार्यकाल सबसे अच्छा रहा और वे हमेशा गोमिया के प्रति समर्पित रहेंगे.
इस अवसर पर बच्चों द्वारा गीत और नृत्य तथा शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. शिक्षिका प्रियंका शौंडिक ने एक कविता प्रस्तुत की. मंच संचालन अमित नंदन ने किया.
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्याम लाल यादव उपस्थित थे. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए श्री शर्मा के मंगल भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर नरेश कुमार, रविशंकर पासवान, विनोद उपाध्याय, सहजानंद तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, सीआरपी मोहम्मद रकीब, मृत्युंजय श्रीवास्तव, वासुदेव प्रसाद, सुमत, गौरी तथा गोमिया प्रखंड के अन्य शिक्षक उपस्थित थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष और संयोजनकर्ताओं द्वारा समापन भाषण दिया गया.
