Homeबोकारोसेवानिवृत्त होने पर सीसीएल कर्मी सह यूनियन के अध्यक्ष को किया गया...

सेवानिवृत्त होने पर सीसीएल कर्मी सह यूनियन के अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

सेवानिवृत्त होने पर सीसीएल कर्मी सह यूनियन के अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

Kathara: कथारा में राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में यूनियन के शाखा अध्यक्ष एम.डी. कयूम को उनकी सेवा से सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की और संचालन क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस ने किया.

समारोह में एम.डी. कयूम ने अपने सेवा काल को याद करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके जीवन का सबसे सुखद क्षण है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान काम और कर्तव्य को प्राथमिकता दी और संगठन के प्रति अपनी वफादारी बनाए रखी.

उन्होंने दिवंगत नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की भी प्रशंसा की, जिन्होंने मजदूरों के हक के लिए संघर्ष किया और उन्हें उनके अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कयूम ने यह भी कहा कि वे संगठन के प्रति हमेशा एक वफादार सिपाही की तरह खड़े रहेंगे और संगठन की जरूरत के समय हर संभव मदद करेंगे.

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, मोहम्मद सबीर अंसारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद सनाउल्लाह, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!