Homeबोकारोसोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर ने ठंड से राहत के लिए बांटे कंबल

सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर ने ठंड से राहत के लिए बांटे कंबल

सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर ने ठंड से राहत के लिए बांटे कंबल
अनंत/डेस्क
बेरमो के कुरपनियाँ में सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर (SBF) ने जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. इस पहल के तहत कुरपनियाँ, संडे बाजार, जरिडीह बाजार, चलकरी कारो, जवाहर नगर, सुभाष नगर और अमलो के जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें कंबल प्रदान किए गए.

कार्यक्रम में यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के जेनरल सेक्रेटरी अफजल अनीस ने SBF के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा, “जरूरतमंदों की सेवा करना इंसानियत का सबसे बड़ा फर्ज है.

शिशु विकास सह बुद्ध अंबेडकर विद्यालय, संडे बाजार के शिक्षक मो. असलम अंसारी ने भी मानव सेवा के महत्व पर जोर देते हुए सोसाइटी के वालंटियरों की सराहना की.

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सूची तैयार करने से लेकर वितरण तक कई समाजसेवियों ने सक्रिय योगदान दिया. प्रमुख सहयोगियों में मो. जावेद अंसारी, मो. परवेज, दानिश सिद्दीकी, मुमताज शेख, वक्कार अनीस और शामी अनीस शामिल थे.

कार्यक्रम में मो. सलीम, मो. नसीम, मो. अय्युब अंसारी, पप्पू खान, पुजा कुमारी, स्वेता कुमारी, संजीव कुमार, सय्यद सरफराज, रूपेश और आकिब अनीस जैसे कई लोग भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!