Homeबोकारोस्कूल और घनी आबादी के निकट मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने...

स्कूल और घनी आबादी के निकट मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

स्कूल और घनी आबादी के निकट मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
गोमिया
जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से भेंट कर गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है. इस संबंध में श्री सिंह ने कार्यपालक अभियंता को एक पत्र भी दिया है. उन्होंने कहा है कि गोमिया के साड़म, सवांग एवं हजारी मोड़ के निकट मुख्य सड़क के किनारे सरकारी और गैर सरकारी स्कूल है, जहां सैकड़ो की संख्या में बच्चे अध्यनरत हैं. स्कूल के सामने वाहनों की आवागमन धीमी करने के लिए स्पीड ब्रेकर तथा अन्य उपाय करने की मांग की है ताकि स्कूल से जाने और निकलने के समय बच्चे सुरक्षित रहें. इसी प्रकार हजारी मोड़ के चंद्रिका पेट्रोल पंप के निकट गंझूडीह जाने वाले रास्ते पर स्पीड ब्रेकर या उसके अन्य उपाय करने की मांग की है. साथ ही उक्त स्थानों पर जगह का नाम का बोर्ड और सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड लगाने की मांग की है. इस संबंध कार्यपालक अभियंता कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश का ध्यान में रखते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!