Homeबोकारोहजारी पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण, खामियों के सुधार का दिया गया...

हजारी पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण, खामियों के सुधार का दिया गया निर्देश

हजारी पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण, खामियों के सुधार का दिया गया निर्देश

गोमिया
गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत में शनिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का नेतृत्व जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक आलम ने किया। उनके साथ गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो थे। निरीक्षण के दौरान खुदगड्ढा एवं हजारी गांव में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, राजकीय मध्य विद्यालय हजारी, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, मनरेगा रजिस्टर तथा जन्म-मृत्यु, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई कमियां सामने आईं। पीडीएस दुकान का पंजी अपडेट नहीं पाया गया, जिस पर तत्काल पंजी अपडेट करने का आदेश दिया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र को पुराने भवन से नए भवन में जल्द से जल्द स्थानांतरित करने का सख्त निर्देश दिया गया।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अभिलेख समय पर अपडेट करने और आवश्यक सुधार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी कमियों को दूर कर लाभुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर पंचायत की मुखिया तारामणि देवी, पंचायत सचिव मोहसिना परवीन, बीपीओ मनोहर दास, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, पंचायत सहायक एवं प्रज्ञा केंद्र के संचालक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!