Homeबोकारोहर व्यक्ति के लिए बीमा है जरूरी: अमित कुमार साहा

हर व्यक्ति के लिए बीमा है जरूरी: अमित कुमार साहा

हर व्यक्ति के लिए बीमा है जरूरी: अमित कुमार साहा

बेरमो

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक अमित कुमार साहा ने बीमा को हर व्यक्ति के लिए आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में जीवन की अनिश्चितताओं और परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए बीमा हर व्यक्ति के लिए बेहद अहम है। ये बातें उन्होंने फुसरो स्थित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नए शाखा कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहीं।

श्री साहा ने कहा, “भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने परिवार की बेहतर जिंदगी और भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। बीमा न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में परिवार के लिए सहारा बनता है।”

इस मौके पर कंपनी के लाइफ मित्रों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रशिक्षण में बीमा के महत्व और इसके फायदों को विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और अतिथि
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक पांडेय, उप क्षेत्रीय प्रबंधक तपन मिश्रा, स्थानीय शाखा प्रबंधक गौतम कुमार, यूनिट मैनेजर राजेश कुमार सिंह और अन्य प्रमुख अधिकारी जैसे निर्मल मंडल, सुशील सिंह, दयानंद मिश्रा, शंभू महतो, उपेंद्र गुप्ता, विक्की कुमार, पिंटू कुमार, चंद्र मौली, नंदकिशोर गिरी, पूर्णिमा कुमारी सेल्स एडमिन विनीत और सरोज कुमार तथा लाइफ मित्रा उपस्थित थे।

नए शाखा कार्यालय के उद्घाटन के साथ, क्षेत्र के लोगों को बीमा सेवाओं का लाभ उठाने में सहूलियत होगी। कंपनी का उद्देश्य लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके जीवन को सुरक्षित बनाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!