Homeबोकारोहोली, रामनवमी और ईद के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा तैयारियां तेज

होली, रामनवमी और ईद के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा तैयारियां तेज

होली, रामनवमी और ईद के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा तैयारियां तेज
तेनुघाट/डेस्क
बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में होली, रामनवमी और ईद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें संवेदनशील स्थानों की पहचान कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए. बैठक में सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और संभावित गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही, अपराध समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया. पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है, ताकि समाज में भाईचारा बना रहे.
बैठक में पेटरवार, कसमार, जरीडीह, महुआटांड़, जागेश्वर बिहार, चतरो चट्टी, आईईएल, पेक नारायणपुर और गोमिया सहित कई थानों के प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!