Homeबोकारोवृहद रूप से किया गया सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह में वृक्षारोपण...

वृहद रूप से किया गया सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह में वृक्षारोपण कार्यक्रम

वृहद रूप से किया गया सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह में वृक्षारोपण कार्यक्रम

5 हजार वृक्षारोपण तथा 3 हजार पौधे वितरण का लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक – संजय कुमार

वी भारती/ कथारा
सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित वृक्षारोपण अभियान 2024 का आयोजन जारंगडीह बत्ती घर के पास काली मंदिर के निकट गुरुवार को संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था. कथारा क्षेत्र को 5000 पौधों का वृक्षारोपण और 3000 पौधों का विभिन्न स्थानों पर वितरण करने का लक्ष्य दिया गया था.

कार्यक्रम का उद्घाटन कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वन काट रहे हैं, वह चिंतनीय है. पेड़ों की कटाई से पर्यावरण में भी बदलाव आया है, लेकिन अब वृक्षों की महत्ता को समझने की जरूरत है.

आगे उन्होंने कहा कि “एक पेड़ सौ पुत्र के समान है. इसलिए लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें और सभी लोगों को यह संकल्प लेना होगा कि अपने परिवेश को पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे, तभी पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है.

मौके पर परियोजना अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एरिया कंसल्टेटिव कमेटी और एरिया वेलफेयर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. विशेष अतिथियों में स्टाफ ऑफिसर एक्सकवेशन जे पैकारा, स्टाफ ऑफिसर (सुरक्षा) सी बी तिवारी, स्टाफ ऑफिसर (पी एंड ए) जयंत कुमार, जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी पी गुइन, परियोजना अधिकारी कथारा कोलियरी दुर्गेश सिन्हा और कथारा क्षेत्र के सभी अन्य परियोजना अधिकारी और स्टाफ ऑफिसर शामिल थे.

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रबंधक (कार्मिक) गुरु प्रसाद मंडल एवं उप प्रबंधक (सीएसआर) चन्दन कुमार द्वारा किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!