Homeझारखंडमहिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

बोकारो
बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ राज्य की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बोकारो में जोरदार प्रदर्शन किया. बोकारो भाजपा की महिला कार्यकर्ता सरदार पटेल की प्रतिमा से पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय के गेट तक पहुंची.

प्रदर्शन में हजारों महिलाएं शामिल हुईं और “महिला विरोधी सरकार हाय हाय”, “महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर सरकार चुप्पी तोड़ो”, और “अपराधियों को संरक्षण देना बंद करो” जैसे नारे लगाए.

इस प्रदर्शन में मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, और कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरजा देवी ने की.

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 2019 से 2024 तक झारखंड में 5 हजार से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं और कई मामलों में अपराधी पकड़े नहीं गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में भय का माहौल है और महिलाएं रात में बाहर निकलने से डर रही हैं.

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर मौन है. उन्होंने सरकार पर झूठी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लुभाने का आरोप लगाया, जबकि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

प्रदर्शन में भाजपा के कई अन्य नेता भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को चेतावनी देने के लिए किया गया है और आने वाले चुनाव में महिलाएं एक साथ इस सरकार के खिलाफ उठ खड़ी होंगी और इसे सत्ता से बाहर करेंगी.

प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष भाजपा बोकारो जयदेव राय, संजय त्यागी, अनिल स्वर्णकार, आरती राणा, श्यामलिका दुबे, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, महेंद्र राय (मीडिया प्रभारी), बबीता देवी, परिंदा सिंह, प्रीति गुप्ता, सरिता बरनवाल सहित
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!