Homeबोकारोबेरमो: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने पीओ के साथ परिचयात्मक बैठक की

बेरमो: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने पीओ के साथ परिचयात्मक बैठक की

बेरमो: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने पीओ के साथ परिचयात्मक बैठक की

Kathara: कथारा क्षेत्र में सीसीएल की स्वांग वाशरी परियोजना के नव नियुक्त परियोजना पदाधिकारी मोहन बाबू के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की एक परिचयात्मक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. इस बैठक में कथारा के क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करना था, जिसमें आवास मरम्मत, पदोन्नति, और वाशरी को घाटे से उबार कर मुनाफे में लाने जैसे मुद्दे शामिल थे.

श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रबंधन को मजदूरों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए, ताकि मजदूरों में संतोष की भावना विकसित हो और वे उत्पादन के कार्य में अधिक कुशलता और उत्साह के साथ जुट सकें.

बैठक में श्री सिंह के साथ स्वांग वाशरी के शाखा सचिव बीके श्रीवास्तव, शाखा अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, कथारा क्षेत्रीय समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, सहायक सचिव वकील अंसारी, महंगू राम, जगदीश साव, जगदयाल नोनिया, और झरी बैठा भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!