गोमिया: काली मंदिर की स्थापना दिवस पर होगा तीन दिवसीय अनुष्ठान
गोमिया। दीपक
गोमिया मोड़ के समीप काली मंदिर परिसर में मंदिर संचालन समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वर्णकार की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजुद थे। इस दौरान सर्वसम्मति से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर 17 अगस्त से 19 अगस्त तक तीन दिवसीय चंडी पाठ, पूजन व हवन भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा व अन्य कलाकृतियों से सजाने पर चर्चा की गई. अनुष्ठान के तीसरे दिन 19 अगस्त को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा. बैठक में काली मंदिर संचालन समिति के संरक्षक डॉ सुरेंद्र राज, उपाध्याय धनेश्वर साव, सचिव प्रदीप रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर साव, पूजा प्रभारी आदित्य पांडेय, राजेंद्र रजक, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, पुजारी संजय शास्त्री सहित केदार रवानी, प्रकाश अग्रवाल, सुखदेव साव, राजेंद्र रवानी, विनोद अग्रवाल मौजूद थे.
