बेरमो: डम्फर चालक की लापरवाही से बिजली के तीन पोल गिरे, हादसा टला, निलंबित
वी भारती/कथारा
कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान में शनिवार को एक बड़ी घटना होने से बच गई। डम्फर चालक के लापरवाही के कारण तीन बिजली के खंभे गिर गए और 11 हजार वोल्ट की बिजली तार भी गिर गई. खैरियत रही कि किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ. डम्फर चालक जोधन सिंह, डम्फर संख्या 16068, डाला उठाकर चला रहे थे. डम्फर के डाले के उठे होने के कारण वह 11 हजार वोल्ट की बिजली तार से जा टकराया, जिससे खंभे गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.
इस घटना के बाद जारंगडीह खुली खदान में कार्य भी प्रभावित हुआ. हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई. इस लापरवाही के मामले में सीसीएल प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डम्फर चालक जोधन सिंह को सस्पेंड कर दिया है. यह जानकारी ईएंडएम विभाग के अधिकारी बीपीन कुमार ने दूरभाष के माध्यम से दी.
