Homeबोकारोबेरमो: भीम आर्मी ने राष्ट्पति के नाम डीसी को दिया स्मार पत्र

बेरमो: भीम आर्मी ने राष्ट्पति के नाम डीसी को दिया स्मार पत्र

बेरमो: भीम आर्मी ने राष्ट्पति के नाम डीसी को दिया स्मार पत्र
Bermo: 01 अगस्त को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी/एसटी आरक्षण में उपवर्गीकरण और आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के आदेश के विरोध में देशव्यापी भारत बंद का आयोजन किया गया. इस बंद का समर्थन बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों जैसे गोमिया, नावाडीह, बेरमो, फुसरो, चंद्रपूरा, कसमार, पेटरवार, जरीडीह, बोकारो, और चंदनकियारी में भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया.

बंद के दौरान भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा. यह मांग पत्र डीडीसी बोकारो को सौंपते हुए भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास, बोकारो जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, बेरमो विधानसभा प्रभारी मंजूर आलम, चंद्रपूरा प्रखंड अध्यक्ष शशी कुमार, अशोक भुईयां, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

इस आंदोलन में शामिल अन्य कार्यकर्ताओं में नकुल रविदास, अरुण कुमार, अजय कुमार, डेगन दास, गौतम मुन्ना ठाकुर, बिरसा मुंडा, मुन्ना रविदास, रवि कुमार घासी, मनोज शर्मा, धरम घासी, शैलेश घासी, महेंद्र रविदास, रिजुआन, सागर तुरी, आबिद अंसारी, नितीश कुमार, अजय राम, मुकेश रविदास, करमचंद बाउरी, शोनु खान, मानवेल जार्ज, रामनारायण राम, बबन रजक, शरदचन्द, आलोक रंजन, और लक्ष कुमार नारंग आदि शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!