गोमिया: ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायकों की हुई बैठक
Gomia: गोमिया प्रखंड के ससबेडा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में मंगलवार को गोमिया प्रखंड पंचायत सहायक संघ (स्वयंसेवक) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हेमू यादव की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में प्रखंड के कई पंचायत सहायक शामिल हुए. इस दौरान चर्चा किया गया कि पंचायती राज निदेशक निशा उरांव ने राज्य के सभी जिला के डीडीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग कर यह निर्देश दिया है कि जिला के सभी पंचायती राज पदाधिकारी अपने-अपने जिला के सभी प्रखंडों से पंचायत सहायक (स्वयंसेवको) की सूची एकत्रित कर रखें, ताकि मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक रूप से घोषणा किये जाने के बाद पंचायत सहायकों के कार्यों के क्रियान्वयन में विलंब नहीं हो. इसे लेकर ससबेडा पंचायत सचिवालय में प्रखंड स्तरीय संघ के द्वारा पंचायत सहायकों की सूची बनाया गया. इस बैठक में आमिर सोहेल, सनाउल्लाह, दीपक पासवान, इश्तियाक अंसारी, अशोक रविदास, संजय करमाली, खेमलाल मुंडा, भागीरथ कुमार रवि, गिरधारी रविदास, संजय पासवान, दीपक तुरी, सरफराज अंसारी, विजय कुमार, अमजद अंसारी, गजेंद्र कुमार, आनंद रविदास, रेखा देवी, लीलावती देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, सोनी बानो, गुड़िया देवी समेत अन्य लोग मौजुद थे.
