Homeबोकारो34 घंटे बाद उठा ठेका मजदूर का शव, परिजन को 5...

34 घंटे बाद उठा ठेका मजदूर का शव, परिजन को 5 लाख मुआवजा देने पर बनी सहमति

34 घंटे बाद उठा ठेका मजदूर का शव, परिजन को 5 लाख मुआवजा देने पर बनी सहमति

गोमिया/डेस्क
डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में गेट जाम आंदोलन समझौते के बाद समाप्त हो गई। 34 घंटे बाद ठेका मजदूर का शव उठा। बता दें कि गुरुवार को केआर कंस्ट्रक्शन में कार्यरत 45 वर्षीय ठेका मजदूर अशोक भुईयां की प्लांट के अंदर काम करने के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने शव को प्लांट के मुख्य द्वार पर रखकर 34 घंटे तक गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
लगातार वार्ता और प्रयासों के बाद शुक्रवार को आंदोलन समाप्त हुआ। बेरमो अंचल अधिकारी एवं स्थानीय थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह की पहल सराहनीय रही। इस वार्ता में कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह, स्थानीय मुखिया चंद्रदेव घासी, कांग्रेस नेता सह मुखिया विकास सिंह उर्फ बबलू सिंह, संसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, विस्थापित नेता बालेश्वर यादव तथा डीवीसी का स्थानीय प्रबंधन सहित कई नेता शामिल रहे।
वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी। इसके अलावा बीमा की राशि अलग से दी जायेगी। तत्काल दाह संस्कार के लिए तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता दी गई। दो माह का वेतनमान, एएससी / एआरसी में परिजन को नियोजन (नौकरी) देने पर सहमति बनी है।
इन शर्तों पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने शव को उठाया, जिसे स्थानीय पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!