बेरमो: वाइस क्लब 313 द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, चार नंबर बेरमो ने करमा टांड को 62 रनों से हराया
नावाडीह
नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित नारायणपुर पंचायत के लहिया के मंडरिया टांड़ में वाइस क्लब 313 द्वारा आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. फाइनल मुकाबला चार नंबर बेरमो और करमा टांड के बीच हुआ, जिसका उद्घाटन उप प्रमुख हरिलाल महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, सचिव सोनाराम हेंब्रम और पूर्व मुखिया भेखलाल महतो ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
चार नंबर बेरमो के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और टीम ने 6 विकेट खोकर 114 रन बनाए. जवाब में करमा टांड की टीम 49 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे चार नंबर बेरमो की टीम ने 62 रनों से शानदार जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया.
पुरस्कार विजेता:
मैन ऑफ द मैच: राहुल कुमार (चार नंबर बेरमो)
मैन ऑफ द सीरीज: रूपेश कुमार (चार नंबर बेरमो)
उप प्रमुख हरिलाल महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करते हैं, जिससे वे अपना खेल सुधार सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके माध्यम से कोई भी खिलाड़ी भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी जैसा बड़ा नाम बना सकता है.
इस मौके पर झामुमो नेता भैरो महतो, उमेश महतो, राजेश कुमार महतो, खेल समिति के अध्यक्ष मुमताज खान, सचिव पिंटू खान, हेमलाल महतो, राजू रविदास, जहांगीर खान, सहजाद खान, मंसूर खान, अनवर खान, मानाजीर खान, युनुस खान, बुन्दर सिंह, अजय सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
