बेरमो विधायक ने किया 90 लाख की सड़क परियोजना का शिलान्यास
बेरमो
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत में गिरी टोला मुख्य पथ (भादो महुआ) से होकर रूपलाल गिरी के घर होते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पुरनाडीह तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने किया। इस परियोजना की कुल लागत ₹90 लाख 18 हजार है।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के हर वर्ग के हित में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहा है। सरकार की प्राथमिकता राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने की है। उन्होंने यह भी बताया कि तेनुघाट-बोकारो नहर मार्ग की मरम्मत ₹90 करोड़ की लागत से की जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द राज्य में बालू घाटों की नीलामी भी पूरी कर ली जाएगी।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह ने कहा कि विधायक के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में विकास के सैकड़ों कार्य धरातल पर उतर चुके हैं और लगातार नये कार्यों की शुरुआत हो रही है।
इस अवसर पर पेटरवार प्रभारी परवेज अख्तर, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, अशोक मंडल, विजय मंडल, शिरोमणि मंडल, रविंद्र गिरी, मुन्ना गिरी, अरुण गिरी, सुदामा गिरी, नन्हे अंसारी, रूपलाल गिरी, रंजीत नायक, विनोद नायक, अभय ठाकुर, निमाई मंडल समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।