पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के रिश्तेदार और बाल सखा का निधन
डेस्क
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के रिश्तेदार एवं उनके बचपन के मित्र, स्कूल समय से अभिन्न साथी रहे अमरीश कुमार सिंह का मंगलवार की रात दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इन दिनों अपने पैतृक गांव सिलाडीह, गोरहर थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे पत्नी और एक पुत्र है।
अमरीश कुमार सिंह और माधव लाल सिंह की मित्रता केवल रिश्तेदारी तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह बचपन की वह अटूट डोर थी, जो प्राथमिक विद्यालय से लेकर हाई स्कूल तक साथ पढ़ते हुए और समय के साथ और भी मजबूत होती चली गई। वर्ष 1985 में माधव लाल सिंह के विधायक बनने के बाद अमरीश कुमार सिंह लगातार उनके साथ रहे।
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के हर कोने से उनका गहरा लगाव था। कार्यकर्ताओं से उनका आत्मीय रिश्ता था और वे सभी के सुख-दुख में सहभागी रहते थे। वे एक ओर गोमिया की जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभा रहे थे, तो दूसरी ओर अपने परिवार और पैतृक गांव की जिम्मेदारियों को भी समान भाव से संभाल रहे थे।
उनका जाना न केवल परिवार, बल्कि गोमिया क्षेत्र के उनके चाहने वालों को भारी आघात लगा है।
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, जगदीश स्वर्णकार, केदारनाथ पंडा, अजित कुमार सहाय, सनत प्रसाद, मनबोद कुमार डे, रवि शंकर, गणपत यादव, विमल जायसवाल, मनोहर मुंडा, सुनील कपरदार, अजय कुमार सिंह, श्याम सुंदर मंडल, डॉ अजय कुमार, फूलचंद केवट, अनिल प्रजापति, प्रमोद दास, अशोक सिंह, सुरेश महतो, कोलेश्वर रविदास, यमुना साव, जगदीश महतो, करण सिंह, विजय जैन, रविन्द्र कुमार, देवकी नंदन, अनिल रवानी सहित अन्य लोगों ने
दिवंगत आत्मा को शांति की प्रदान और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
