Homeबोकारोसेवानिवृत्त शिक्षक को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षक को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षक को समारोह पूर्वक विदाई दी गई

चाइबासा
डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया जिसमें डीएवी चिड़िया के सेवानिवृत्त वरीय शिक्षक एवं सुपरवाइजरी हेड, दुशासन जेना को सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह प्राचार्या उषा राय की अध्यक्षता में हुआ, जहाँ उन्हें उपहार स्वरूप एक फलदार पौधा भेंट किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

दुशासन जेना ने विगत 33 वर्षों तक डीएवी चिड़िया में वरीय शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी है, और तीन वर्षों तक उन्होंने प्रभारी प्राचार्य के रूप में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं. उनकी सराहनीय सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए, प्राचार्या उषा राय ने कहा कि उनकी अमिट छाप हमेशा डीएवी में बनी रहेगी और शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे.

इस अवसर पर डीएवी चिड़िया के प्राचार्य एस. के. झा, डीएवी गुवा के शिक्षक पी. के. आचार्या, राजवीर सिंह और आशुतोष शास्त्री भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!