Homeबोकारोगोमिया: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधायक ने की बैठक

गोमिया: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधायक ने की बैठक

गोमिया: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधायक ने की बैठक

Gomia: गोमिया आइइएल रोड स्थित गोमिया विधायक आवास में गोमिया प्रखंड आजसू पार्टी की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में गोमिया विधायक डा. लंबोदर महतो और पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

बैठक में विधायक डा. महतो ने अपने कार्यकाल के दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय सीट से पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव जीता गया है और विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे.

डा. महतो ने बताया कि 9 जून से पूरे विधानसभा क्षेत्र में ‘हर घर डा. लंबोदर’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की कई समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया जा रहा है. इसके अलावा, राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ पार्टी ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम पूरे राज्य में चला रही है, जिसका आयोजन 5 जुलाई को गोमिया प्रखंड कार्यालय में होगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया.

बैठक में आगामी 26 जुलाई को गोमिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की भी योजना बनाई गई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने और सम्मेलन को सफल बनाने का निर्देश दिया गया. पार्टी मुख्य रूप से युवाओं पर फोकस कर रही है और हर बूथ का जिम्मा युवाओं को देने का निर्णय लिया गया, जिसमें महिलाएं भी शामिल होंगी.

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रखंड सचिव मो. मिनहाज अंसारी, इन्द्रनाथ महतो, संदीप स्वर्णकार, कोलेश्वर रविदास, सुंदर रविदास, मालती देवी, चंपा देवी, अमित साव, चरकु प्रसाद यादव, सर्वानंद श्रीवास्तव, गोपाल यादव, उमेश यादव, सोहनलाल यादव, रामानंद महतो, राजकिशोर पांडेय, गौतम महतो, शेखर कुमार महतो आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!