लेखा लिपिकों ने नियमावली लागू कराने के लिए बाल विकास मंत्री को सौंपा पत्र
नावाडीह
बोकारो जिले के नावाडीह, गोमिया, चास, जरीडीह, बेरमो आदि प्रखंडों के 15 सामाजिक सुरक्षा लेखा लिपिकों ने रविवार को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री बेबी देवी के नाम पर मंत्री पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू को भंडारीडाह आवासीय कार्यालय में मांग पत्र सौंपा. लेखा लिपिकों ने अपनी नियमावली को आज तक लागू नहीं किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया.
नावाडीह के सामाजिक सुरक्षा लेखा लिपिक शिवशंकर कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे राज्य में 35 लेखा लिपिकों की नियमावली राज्य सरकार द्वारा अभी तक लागू नहीं की गई है, जिनमें बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों के 15 लेखा लिपिक शामिल हैं. वित्त विभाग, झारखंड सरकार के परिपत्र संख्या 1543 दिनांक 10 जुलाई 2004 द्वारा समाहरणालय और अन्य मुफ्फसिल कार्यालयों के लिपिकों के मामले में निर्णय लिया गया था, किंतु लेखा लिपिकों के मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया. इसके साथ ही, उन्होंने वेतनमान आरंभिक ग्रेड वेतन 4200 रुपये किए जाने की भी मांग की.
इस मौके पर समीर कुमार हांसदा, राजेश कुमार, गोपाल राम मुंडा, विभा कुमारी सिन्हा, कुमारी सरिता, अंगद कुमार सिंह, टिविंकल सिवानी, श्रीकांत सोरेन, कुमारी रेखा, अमलेश कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.
