पंचायत को पैगाम
78 वां स्वतंत्रता दिवस
नए गीत आजादी के उत्सव में
देश बड़े राज्य बड़े शहर पंचायत बढ़े
कहूंगा मैं अपने पंचायत का हाल
नहीं संसाधनों की कोई कमी मेरे पंचायत में
फिर भी हाल बेहाल है मेरे पंचायत का
मेरे पंचायत में सीसीएल पीओ ऑफिस
जहां फाइलें सुव्यवस्थित होती
मेरे पंचायत में स्वांग वासरी
जहां कोयले की धुलाई होती
मेरे पंचायत में बिजली घर
जहां से रोशन होते क्षेत्र
मेरे पंचायत में फिल्टर प्लांट
जहां से लोगों की बुझती प्यास
मेरे पंचायत से गुजरती रेलवे लाइन
रोज हजारों लोगों और सामानों को ले जाती
मेरे पंचायत से बहती कोनार नदी
जिसके गर्भ में अकूत कोयले के भंडार
इतने सारे प्राकृतिक और मानव संसाधन के बावजूद
मेरे पंचायत के लोगों का यहां काम नहीं
जाते प्रदेश काम करने को
बिजली घर के बावजूद बिजली नहीं
फिल्टर प्लांट है पर पंचायत में पेयजल नहीं
आप सबको मुबारक हो आजादी का 78 वां सालगिरह
विकास के लिए पंचायत का, विस्थापन का रोड़ मैप भी है तैयार
मेरे पंचायत का नाम स्वांग उत्तरी पंचायत
कहने वाला सुरेन्द्र आर मैत्रेय
