Homeबोकारोकंप्यूटर सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनाई गई जयंती

कंप्यूटर सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनाई गई जयंती

कंप्यूटर सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनाई गई जयंती

Gomia: कंप्यूटर सूचना क्रांति के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 80 वां जयंती गोमिया कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में मनाई गई. प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित की. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को इक्कीसवीं सदी के स्वप्नदृष्टा कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को आधुनिक और प्रगतिशील बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे. उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य किये गए जिसमें प्रमुख रूप से पंचायत और नगर निकाय को संवैधानिक दर्जा देना था.
राजीव गांधी ने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायतों और नगर निकायों को संवैधानिक दर्जा दिलाने की पहल की, जिससे स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ बनाया गया.
उन्हें कंप्यूटर सूचना क्रांति के जनक भी कहा जाता है. उन्होंने भारत में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने का कार्य किया, जिससे देश में आईटी और तकनीकी क्रांति की शुरुआत हुई. उन्होंने
अनुसूचित जातियों और जनजातियों के खिलाफ अत्याचारों को रोकने के लिए अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार उन्मूलन कानून बनाया.
राजीव गांधी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए नई शिक्षा नीति की शुरुआत की, जिससे शिक्षा का स्तर उठाने और सभी के लिए शिक्षा सुलभ बनाने का प्रयास किया गया. उन्होंने भ्रष्टाचार को कम करने के लिए रिश्वत विरोधी कानून बनाए.
उन्होंने मताधिकार की उम्र 21 से घटाकर 18 साल की, जिससे युवाओं को देश की राजनीति में भागीदारी करने का अवसर मिला. राजीव गांधी ने मिज़ो, पंजाब, और असम में शांति वार्ता की पहल की, जिससे इन क्षेत्रों में शांति और स्थिरता स्थापित हो सकी. इन सभी कार्यों के कारण उन्हें भारत के भविष्य के निर्माता के रूप में देखा जाता है. मौके पर अभय सिन्हा, मंटू यादव, राजकुमार भुइयां, विशाल मुर्मू, राजेश यादव, अशोक चौधरी सहित अन्य लोग शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!