Homeबोकारोगोमिया: मोटरसाइकिल के धक्के से घायल फल दुकानदार की मृत्यु

गोमिया: मोटरसाइकिल के धक्के से घायल फल दुकानदार की मृत्यु

गोमिया: मोटरसाइकिल के धक्के से घायल फल दुकानदार की मृत्यु

गोमिया
गोमिया के आईईएल रोड पर बुधवार की शाम लगभग 4 बजे एक होंडा मोटरसाइकिल के धक्के से 22 वर्षीय फल दुकानदार शेख रजा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में पास के आर्डियर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची स्थित आर्चिड अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने शेख रजा को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है. शेख रजा की असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!