Homeबोकारोगोमिया के नरकंडी स्कूल से CCTV कैमरों की चोरी, जांच में जुटी...

गोमिया के नरकंडी स्कूल से CCTV कैमरों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गोमिया के नरकंडी स्कूल से CCTV कैमरों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बेरमो/डेस्क
गोमिया प्रखंड के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नारकंडी में गुरुवार रात को दो सीसीटीवी कैमरों की चोरी हो गई, जिससे स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. इस संबंध में चतरोचट्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई है. स्कूल के हेडमास्टर उदय प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा 30 अगस्त 2024 को सुरक्षा के उद्देश्य से कुल 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. इनमें से 5 कैमरे स्कूल के अंदर और 3 बाहर लगे थे.

शुक्रवार की सुबह जब हेडमास्टर स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि स्कूल परिसर के बाहर लगे दो कैमरे गायब थे. उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरकंडी में तीन शिक्षक कार्यरत हैं, और यहां लगभग 120 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का उद्देश्य स्कूल में बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करने साथ ही सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना था, लेकिन चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल में इस तरह की घटना पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!