Homeबोकारोअबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक: एसडीओ ने कर्मचारियों को...

अबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक: एसडीओ ने कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

अबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक: एसडीओ ने कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

बेरमो/डेस्क
मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में पंचायत सेवकों और रोजगार सेवकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो सहित प्रखंड के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

अबुआ आवास योजना की समीक्षा:
बैठक के दौरान एसडीओ ने प्रखंड में चल रही अबुआ आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रखंड में लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे लाभुकों के आवास समय पर पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आगामी 30 दिसंबर तक पहले किश्त के अनुसार सभी आवास निर्माण कार्य शुरू करवाएं और उसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके बाद कार्य की प्रगति के अनुसार दूसरी और तीसरी किश्त जारी की जाएगी।

सभी कार्यों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग अविलंब पूरा करें। पंचायत स्तर पर लाभुकों के घर-घर जाकर समस्याओं का समाधान करें और प्रगति रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा करें। लाभुकों के घर जाकर कार्य की प्रगति जांचने के लिए टीम बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी ने लापरवाही बरती, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने प्रखंड में चल रहे अन्य विकास योजनाओं को भी ससमय पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बीपीओ मनोहर दास, आशीष कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आर.के. मिश्रा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सहित कई पंचायत सेवक और रोजगार सेवक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!