गोमिया: जमीन विवाद के समाधान के लिए चतरोचटी थाना में लगा कैम्प
गोमिया/डेस्क
बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार चतरोचटी थाना में अंचल अधिकारी आफताब आलम के नेतृत्व में जमीन विवाद के समाधान के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए.
अंचल अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर इस तरह के कैम्प अन्य थानों में भी लगाए जाएंगे. विवादित जमीनों का निराकरण संबंधित थानों में ही किया जाएगा ताकि वर्षों से चल रहे मामूली विवादों का शीघ्र समाधान हो सके.
उन्होंने बताया कि कई जमीन विवाद ऐसे होते हैं जो मामूली गलतफहमियों के कारण सालों तक लंबित रहते हैं. इन मामलों को सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस और पक्षकारों के साथ बैठक कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है.
इस पहल का उद्देश्य थानों में लंबित जमीन विवादों को सुलझाना और नागरिकों को राहत प्रदान करना है. प्रशासन का मानना है कि इस प्रक्रिया से न्यायिक प्रणाली पर दबाव कम होगा और विवादित पक्षों के बीच आपसी सहमति से समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा. बैठक में थाना प्रभारी दीपक राणा, अंचल के सोनू यादव मौजूद थे.
