Homeबोकारोसीसीएल एसडीओसीएम में 67वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह संपन्न

सीसीएल एसडीओसीएम में 67वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह संपन्न

सीसीएल एसडीओसीएम में 67वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह संपन्न

बेरमो/डेस्क
सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एसडीओसीएम में 67वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कोल इंडिया का ध्वज फहराने, कॉर्पोरेट गीत गाने, दीप प्रज्वलित करने और सुरक्षा शपथ लेने के साथ हुई.

खान प्रबंधक राजीव कुमार ने एसडीओसीएम परियोजना की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी. निरीक्षण दल के पदाधिकारियों ने खदान का दौरा कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया और खान सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. इस दौरान माइंस रेस्क्यू स्टेशन के कर्मियों ने सुरक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया.

कार्यक्रम में दर्जनों संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया. जीएम प्रोडक्शन मनोज कुमार पाठक ने कहा कि एसडीओसीएम में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है. आईएसओ पी. के. भल्ला ने सुरक्षा मानकों के एसओपी का पालन अनिवार्य बताया.

तापीन साउथ के कन्वेयर संजीव कुमार ने कहा कि खदानों में दुर्घटनाएं सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, इसलिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. एरिया सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार और पीओ शैलेश प्रसाद ने बताया कि वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है.

समारोह में कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन जसपाल सिंह ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन सेल ऑफिसर डी. के. सिंहा ने दिया.

इस अवसर पर पीई ईएंडएम मघुरंजन, सेफ्टी ऑफिसर रवि कुमार, इनमोसा के एरिया सचिव पवन कुमार सिंह, यूनियन के सदस्य मुरारी प्रसाद सिंह, जितेंद्र दुबे, भीम महतो, कुलदीप, बिनोद बिहारी चौधरी, बिरेंद्र गुप्ता, घीरज पांडेय, मदन सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, रवि शंकर ठाकुर, महेंद्र चौधरी, मुन्नी लाल, नरेश प्रसाद महतो, क्यूम आलम, गोपाल कुमार सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!