ढ़ोरी खास कोलियरी में 67वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया
बेरमो/डेस्क
सीसीएल के ढ़ोरी एरिया स्थित ढ़ोरी खास कोलियरी में 67वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर गोविंदपुर परियोजना की टीम ने ढ़ोरी खास भूमिगत माइन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत कॉर्पोरेट गीत गाकर, दीप प्रज्वलित कर और सुरक्षा की शपथ लेकर हुई। परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार ने ढ़ोरी खास कोलियरी की संक्षिप्त जानकारी दी. गोविंदपुर परियोजना से आए निरीक्षण दल ने भूमिगत खदान में सुरक्षा नियमों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.
माइन रेस्क्यू स्टेशन की टीम ने सुरक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सभी को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. इस दौरान परियोजना के दर्जनों कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया.
सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य
आईएसओ वी पी सिंह और गोविंदपुर परियोजना के पीओ अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि खदान में सुरक्षा नियमों और एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का हर हाल में पालन किया जाना चाहिए. उन्होंने इसे कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया.
ढोरी खास खदान अपग्रेड मोड पर
जीएम प्रोडक्शन मनोज कुमार पाठक ने बताया कि ढोरी खास कोलियरी पूरी तरह अपग्रेड मोड पर चल रही है और यहां सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है.
इस मौके पर मैनेजर मृत्युंजय कुमार, कार्मिक प्रबंधक सीताराम उड़के, पीई अभिषेक कुमार, मंगरा उरांव, प्रदीप सिंह, हीरालाल रविदास, तुलसी महतो, और आकाश कुमार सिंह समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन उज्जवल कुमार पाठक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सेफ्टी ऑफिसर रविकांत ने दिया.
