Homeबोकारोअर्जक संघ, बोकारो जिला शाखा का 45वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

अर्जक संघ, बोकारो जिला शाखा का 45वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

अर्जक संघ, बोकारो जिला शाखा का 45वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न
अनंत/डेस्क
अर्जक संघ, बोकारो जिला शाखा का 45वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को डॉ. अम्बेडकर मानस संस्थान, सेक्टर 8 बी में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा सिंह ने की, जबकि उद्घाटन झारखंड प्रदेश संयोजक डी० डी० राम ने किया. सम्मेलन का संचालन शशिकांत कुमार सिन्हा ने किया.

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय समिति के सदस्य राम बल्लभ साहू की पर्यवेक्षण में बोकारो जिला समिति का पुनर्गठन किया गया. कुल 19 सदस्यों की नई समिति का गठन किया गया. जिसमें जिला अध्यक्ष उषा सिंह, जिला मंत्री सुरेश बैठा, सहायक मंत्री मुक्तेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष के० पी० दास चुने गए. इसके अलावा सदस्य के रूप में रविन्द्र प्रसाद सिंह, किशोरी भोगता, यमुना राम, बन्धु प्रसाद रजक, प्रवीण कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद, फुल कुमारी, मालती अर्जक, सुरेश प्रसाद, रामावती अर्जक, सिदेश्वर प्रसाद, डी० डी० राम, शशिकांत कुमार सिन्हा, नीरज कुमार, भरत महतो मनोनीत किये गए.
कार्यक्रम के दौरान अर्जक संघ की आगामी योजनाओं और उद्देश्यों पर चर्चा की गई. सभी सदस्यों ने संघ की मजबूती और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!