Homeबोकारोभाभी ने सुपारी देकर कराई देवर की ह’त्या, कसमार पुलिस ने किया...

भाभी ने सुपारी देकर कराई देवर की ह’त्या, कसमार पुलिस ने किया खुलासा

भाभी ने सुपारी देकर कराई देवर की ह’त्या, कसमार पुलिस ने किया खुलासा

अनंत/डेस्क
कसमार प्रखंड के मधुकरपुर निवासी सह हजारीबाग जिला कोषागार के क्लर्क पिंटू नायक हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की साजिश पिंटू की भाभी सुनीता देवी ने संपत्ति विवाद के चलते रची थी. गुरुवार को बोकारो एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.


क्या है पूरा मामला?
12 जनवरी की रात करीब 11 बजे पिंटू नायक अपने कमरे में सो रहा था. अचानक दो गोलियों की आवाज सुनाई दी. पिंटू के पिता सकुल नायक जब बेटे के कमरे में पहुंचे तो पिंटू खून से लथपथ हालत में पड़ा था. अपराधी छत के रास्ते भाग चुके थे. घायल पिंटू को तुरंत जैनामोड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हत्या का षड्यंत्र
पुलिस जांच में पता चला कि पिंटू की भाभी सुनीता देवी ने अपने देवर की हत्या के लिए पेटरवार के छोटे लाल नायक और टीमा तुरी नामक शूटरों को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी. इसमें डेढ़ लाख रुपये एडवांस भुगतान किया गया. अपराधियों ने हत्या के लिए पहले रेकी की और वारदात की रात सुनीता देवी ने घर का दरवाजा खोलकर उनकी मदद की.
पुलिस ने किया त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
छोटेलाल नायक उर्फ छोटू (22), पिता उमेश नायक, निवासी छपरगढ़ा, पेटरवार।
टीमा तुरी (36), पिता स्व. शमलाल तुरी, निवासी चापी टोला, पेटरवार।
राहुल कश्यप (32), पिता राजेंद्र प्रसाद नायक, निवासी दांतु, कसमार।
अजीत कुमार उर्फ सीताराम साव (29), पिता तुलेश्वर साव, निवासी मेटकुरीखुर्द, दारू, हजारीबाग।
सुनीता देवी (42), पति कामेश्वर नायक, निवासी मधुकरपुर, कसमार।
बरामद सामान:
हत्या में इस्तेमाल एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 9 कारतूस और एक खाली खोखा।
घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल JH09AL0869 (HONDA DREAM YUGA 110)।
तीन मोबाइल फोन – Snexian, Samsung M12 और Motorola F50 Fusion।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
पु.नि. मुकेश कुमार पांडेय
प्र.थाना प्रभारी चंद्रदेव कुमार
पु.अ.नि. रंजन कुमार सिंह
स.अ.नि. रंजीत सिंह
तकनीकी शाखा के अधिकारी व अन्य कर्मी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!