Homeबोकारोमधुबन कोल वाशरी के मजदूर की मौत, वार्ता के बाद आश्रित को...

मधुबन कोल वाशरी के मजदूर की मौत, वार्ता के बाद आश्रित को मिला औपबंधिक नियोजन

मधुबन कोल वाशरी के मजदूर की मौत, वार्ता के बाद आश्रित को मिला औपबंधिक नियोजन
बाघमारा/धर्मेंद्र
मधुबन कोल वाशरी में कार्यरत सामान्य मजदूर सूर्यदेव कुमार का 24 जनवरी को दुर्गापुर के हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. मृतक पिछले कई दिनों से बीमार थे और केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद से रेफर किए गए थे. उनके निधन के बाद उनकी पत्नी रजनी देवी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे पति का शव परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष रखकर तत्काल नियोजन की मांग की.
मामले को लेकर प्रबंधन, केंद्रीय श्रमिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई. वार्ता के बाद निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी. मृतक की पत्नी रजनी देवी को ट्रेनी श्रेणी में तत्काल औपबंधिक नियोजन दिया गया. नियोजन से संबंधित दस्तावेज 60 दिनों के भीतर कार्यालय में जमा करने होंगे. मृतक की उपादान राशि और अन्य भुगतान कंपनी के नियमों के तहत किया जाएगा. आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद बेनोवोलेंट राशि का भुगतान भी नियमों के अनुसार होगा.
वार्ता में शामिल प्रबंधन प्रतिनिधि:
वार्ता में परियोजना पदाधिकारी पी.के. राजू, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार, वाशरी पी.एम. अजय कुमार यादव शामिल थे, वहीं यूनियन प्रतिनिधि गोपाल मिश्रा (जनता मजदूर संघ), तुलसी साव (यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन), गंगासागर राय (भारतीय मजदूर संघ), मंटू दुबे (इस्पात मजदूर पंचायत) अजय कुमार सिंह, गोपाल चंद्र गोप, जगदीश साव, कामाख्या नारायण सिंह, सौरभ सुमन, गंगासागर, परमेश्वर भुइयां, सीताराम कर्मकार, धनंजय महतो, रंजीत महतो, बसंत परमार, बीके बनर्जी, अजय कुमार, दुर्गा प्रमाणिक, विनोद महतो, नरेश दास, दुर्गा महतो सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि शामिल थे.
सभी पक्षों की सहमति से समझौता सफल रहा, और मृतक के आश्रित को नियोजन की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!