सीसीएल में चरणबद्ध आंदोलन करेगी इनमोसा, आर-पार की लड़ाई का ऐलान
बेरमो
इंडियन नेशन माइन ऑफिसियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन (इनमोसा) ने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को ढोरी ऑफिसर्स क्लब में केंद्रीय समिति की बैठक पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रबंधन द्वारा इनमोसा की मांगों की अनदेखी किए जाने पर कड़ा विरोध जताया गया।
बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि इनमोसा अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पहले भी सीसीएल प्रबंधन से वार्ता हुई थी, लेकिन मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे इनमोसा सदस्यों में आक्रोश बढ़ रहा है।
आंदोलन की रूपरेखा:
24 फरवरी – परियोजना कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन, 3 मार्च – सभी एरिया कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन, 10 मार्च – सीसीएल मुख्यालय, रांची में प्रदर्शन, 24 से 26 मार्च – तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश।
प्रमुख मांगें:
पांच वर्ष या अधिक समय से एक ही पद पर कार्यरत माइनिंग स्टाफ का एकमुश्त प्रमोशन। ओवरमैन सर्टिफिकेट धारकों को ओवरमैन ग्रेड-बी में प्रमोशन। रेस्ट्रिक्टेड वैद्यानिक सर्टिफिकेट धारकों के लिए प्रमोशन नीति। सीसीएल की सभी समितियों में इनमोसा का प्रतिनिधित्व। माइनिंग स्टाफ को अधिकारियों की तरह मेडिकल सुविधा। कैरियर ग्रोथ के लिए अलग कैडर स्कीम। सरदार और ओवरमैन पदनाम में सम्मानजनक बदलाव। प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराना
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी कुमार महतो, पवन कुमार सिंह (क्षेत्रीय सचिव), हीरालाल रविदास (अध्यक्ष, ढोरी खास), रमाशंकर सिंह (सचिव, ढोरी खास), दिनेश प्रताप मौर्य (बोकारो एवं करगली क्षेत्रीय सचिव), अनिल कुमार सिंह (क्षेत्रीय अध्यक्ष), मो. नौशाद (क्षेत्रीय अध्यक्ष, कथारा), रमेश पासवान (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
