भाजपा संगठन महापर्व: गोमिया, साड़म और ललपनिया मंडल की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
गोमिया/डेस्क
भाजपा संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को गोमिया के बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में गोमिया, साड़म और ललपनिया मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की।
बूथ स्तर पर 12 सदस्यीय टीम बनेगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर 12 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी, जो पार्टी का सदस्यता अभियान सक्रिय रूप से संचालित करेगी। ऑनलाइन सदस्यता लेने वालों को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से पूरा करना होगा और निर्धारित समय पर इसे पूरा करना जरूरी है।
बैठक में उपस्थित भाजपा जिला सह संयोजक ईश्वरचंद्र प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, संजय सिन्हा, ए. बनर्जी, विजयानंद प्रसाद, गंदौरी राम, दीपक ठाकुर, रोहित यादव, ओमकिंकर वर्मा, उमेश ठाकुर और धनेश्वर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन महापर्व के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए सामूहिक प्रयासों से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति बनाई गई।
