पुलवामा शहीदों को राष्ट्रीय बजरंग दल ने दी श्रद्धांजलि
डेस्क
जैनामोड़ (बोकारो), 16 फरवरी – कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को राष्ट्रीय बजरंग दल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को जैनामोड़ चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर भारत माता की जय और श्रीराम के नारों के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में बोकारो जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, सहमंत्री राज कुमार, तथा सक्रिय सदस्य विश्वजीत पांडेय, करण कुमार, जितेंद्र भाई, ऋषभ पांडेय, धीरज सिंह, सोनू नायक, माही भाई, कुलदीप कुमार, राहुल पांडेय, प्रेम सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
