Homeबोकारोतेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव को मिला सम्मान, राष्ट्रीय स्वराज अभियान के तहत...

तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव को मिला सम्मान, राष्ट्रीय स्वराज अभियान के तहत आईआईएम बोधगया में लिया

तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव को मिला सम्मान, राष्ट्रीय स्वराज अभियान के तहत आईआईएम बोधगया में लिया प्रशिक्षण
तेनुघाट
तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव को भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) बोधगया में आयोजित राष्ट्रीय स्वराज अभियान योजना के तहत मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 11 फरवरी से शुरू हुआ था, जिसमें प्रबंधन, नेतृत्व और विकास कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रशिक्षण पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें बोकारो जिले के कुल आठ मुखिया शामिल हुए, जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन मुखियाओं को भी मिला सम्मान:
सुरही पंचायत – विश्वनाथ महतो, गोविंदपुर डी – चंदना मिश्रा, बरपोखर – संदीप कुमार महतो, नरकेरा पुनर्वास – बबीता कुमारी, आहारडीह – गायत्री देवी, कुमारडागा – पशुपति कुमार।
तेनुघाट की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय नेतृत्व को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा जताई ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!