Homeबोकारोइनमोसा की बैठक में आंदोलन की सफलता पर चर्चा, मांगों को लेकर...

इनमोसा की बैठक में आंदोलन की सफलता पर चर्चा, मांगों को लेकर रणनीति तैयार

इनमोसा की बैठक में आंदोलन की सफलता पर चर्चा, मांगों को लेकर रणनीति तैयार
बेरमो/डेस्क
सीसीएल ढोरी एरिया के एएडीओसीएम में बुधवार को इनमोसा (इंडियन माइनिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पवन सिंह ने की, जबकि संचालन जयराम सिंह ने किया। बैठक में सीसीएल स्तरीय चार चरणों के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इसके तहत 24 फरवरी को पीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, 3 मार्च को महाप्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन, 10 मार्च को सीसीएल दरभंगा हाउस, रांची में धरना-प्रदर्शन, 24 से 26 मार्च तक सभी माइनिंग स्टाफ सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
संघ की मुख्य मांग
माइनिंग स्टाफ का प्रमोशन, जो 5 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। ओवरमैन सर्टिफिकेट धारकों को ग्रेड बी में प्रमोशन। सीसीएल की सभी कमेटियों में इनमोसा का प्रतिनिधित्व। माइनिंग स्टाफ को अधिकारियों की तरह सुविधाएं। माइनिंग स्टाफ के करियर ग्रोथ के लिए अलग कैडर स्कीम।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ ओवरमैन अशोक कुमार सरकार के सेवानिवृत्त होने पर 28 फरवरी को केंद्रीय कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
बैठक में तुलसी महतो, राजेश कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार, शशांक शेखर, धर्मेंद्र रावत, दीपक कुमार, श्रीराम कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश रोशन महतो, मोहम्मद अनवर हुसैन, अरविंद कुजूर, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार मंडल, लालदेव रजक, गौतम प्रसाद बाउरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!