Homeबोकारोचंद्रपुरा में जल्द स्थापित होगा 1600 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट:...

चंद्रपुरा में जल्द स्थापित होगा 1600 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट: विजया नंद शर्मा

चंद्रपुरा में जल्द स्थापित होगा 1600 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट: विजया नंद शर्मा
चंद्रपुरा
दामोदर घाटी निगम (DVC) बहुत जल्द चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट (800×2) सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू करेगा. इस परियोजना से न केवल बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.
डीवीसी वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान विजया नंद शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने दो सुपर क्रिटिकल 800 मेगावाट इकाइयों की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. इस परियोजना में लगभग 16,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
परियोजना में क्या होगा खास
सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी – यह प्लांट अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा, जिससे उच्च एफिशिएंसी मिलेगी और पुराने प्लांट्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा. प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक उपाय किए जाएंगे. प्लांट का संचालन और नियंत्रण पूरी तरह दामोदर घाटी निगम (DVC) के अधीन रहेगा.
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार और व्यापार को बढ़ावा
श्री शर्मा ने बताया कि इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ ही, क्षेत्र में व्यापार और औद्योगिक गतिविधियाँ भी बढ़ेंगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस परियोजना को सफल बनाने में सकारात्मक सहयोग दें ताकि क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके.
इस सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट की स्थापना से चंद्रपुरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, जिससे राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी. यह परियोजना झारखंड के औद्योगिक और आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!