डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में बड़ा हादसा: दीवार गिरने से ठेका मजदूर की मौ’त, एक घायल
अनंत/डेस्क
डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के अंदर दीवार गिरने से एक ठेका मजदूर की मौ’त हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी की पहचान गोविंदपुर बस्ती निवासी भोला सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूर करण कुमार घासी (जारवाबस्ती निवासी) का इलाज डीवीसी के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
मुआवजे की मांग को लेकर गेट जाम
घटना के बाद मृतक मजदूर के परिजनों और ग्रामीणों ने नियोजन एवं मुआवजे की मांग को लेकर बोकारो थर्मल प्लांट गेट जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
घायल मजदूर करण कुमार घासी ने बताया कि वे राधा टीएमटी कंपनी के तहत पुराने बी प्लांट के कम्युनिकेशन रूम के पास लोहा कटिंग का कार्य कर रहे थे। कुल छह मजदूर इस काम में लगे थे, तभी अचानक कम्युनिकेशन रूम की दीवार गिर गई। मलबे में मजदूर दब गए। भोला सिंह को मलवे से निकालने में लगे हैं। जबकि करण कुमार घायल हो गया।
प्रबंधन का बयान
बोकारो थर्मल प्लांट के परियोजना प्रधान सुशील कुमार अलजरिए ने बताया कि स्क्रैप कटिंग के दौरान यह हादसा हुआ। मलवे में दबे मजदूर को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
गौरतलब है कि बी प्लांट में स्क्रैप कटिंग का ठेका राधा टीएमटी कंपनी को दिया गया है। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।
