Homeबोकारोसीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह की पत्नी के श्राद्ध कार्यक्रम में...

सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह की पत्नी के श्राद्ध कार्यक्रम में जुटे हजारों लोग

सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह की पत्नी के श्राद्ध कार्यक्रम में जुटे हजारों लोग

बेरमो: सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह की पत्नी प्रमिला सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सीसीएल अधिकारी, जनप्रतिनिधि और मजदूर नेता शामिल हुए। यह कार्यक्रम रांची स्थित वृंदावन, चिरौंदी, मोरहाबादी आवास में आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत प्रमिला सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

12 फरवरी को हुआ था निधन

गौरतलब है कि प्रमिला देवी का निधन 12 फरवरी को दिल्ली में हुआ था। श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य लोगों का स्वागत पूर्व कोल इंडिया अध्यक्ष गोपाल सिंह और उनके पुत्र मृगांक शेखर ने किया।

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, पूर्व जीएम आर.बी. सिंह, मजदूर नेता कुमार महेश सिंह, लखन लाल महतो, अभय कुमार सिंह, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

श्राद्ध कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गोपाल सिंह एवं उनके परिवार को सांत्वना दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!