Homeबोकारोमानव सेवा से बढ़कर कोई काम नहीं – एसडीएम भगवान महावीर विकलांग...

मानव सेवा से बढ़कर कोई काम नहीं – एसडीएम भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने दिव्यांगों को प्रदान किए कृत्रिम अंग

मानव सेवा से बढ़कर कोई काम नहीं – एसडीएम
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने दिव्यांगों को प्रदान किए कृत्रिम अंग

बेरमो/डेस्क
स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की स्मृति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, झारखंड द्वारा महिला कल्याण मंडप, कारगली में गुरुवार को पांच दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने किया और दर्जनों दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग, कैलीपर्स, वैशाखी, व्हीलचेयर समेत अन्य सहायता उपकरणों का वितरण किया.
इस अवसर पर एसडीएम मुकेश मछुआ ने कहा कि “मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है.” उन्होंने विकलांगों की सेवा के लिए भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के प्रयासों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.
25 लाख दिव्यांगों तक पहुंची समिति की सेवा
कार्यक्रम में समिति के सचिव नेमी अग्रवाल ने बताया कि संगठन ने अब तक पूरे विश्व में 25 लाख दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए हैं, जिनमें झारखंड के 10 हजार लाभार्थी शामिल हैं. समिति की स्थापना 1975 में डी.आर. मेहता द्वारा की गई थी और यह विकलांगों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा गैर-लाभकारी संगठन है.
27 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा शिविर
शिविर में अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगों को लाभ देने के उद्देश्य से यह 27 फरवरी से 3 मार्च तक जारी रहेगा. इस दौरान विशेषज्ञों की टीम दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेगी.
विभिन्न गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल, राजू घोषी, नेमीचंद गोयल, बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, झामुमो नेता अनिल अग्रवाल, मजदूर नेता गणेश निषाद सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे. सभी ने समिति के इस प्रयास को सराहा और इसे मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण बताया.
इसके अलावा शिवनंदन चौहान, श्रीकांत मिश्रा, ललन रवानी, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र सिंह, छोटू कुमार, गिरधारी प्रसाद, अभय ठाकुर, कामोद चौहान, पिंटू सिंह, अभय कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह, सुदर्शन सेन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!