Homeबोकारोगोमिया में रेस्टोरेंट में आयोजित धार्मिक सभा को विश्व हिंदू परिषद ने...

गोमिया में रेस्टोरेंट में आयोजित धार्मिक सभा को विश्व हिंदू परिषद ने रुकवाया, पुलिस ने दी चेतावनी

गोमिया में रेस्टोरेंट में आयोजित धार्मिक सभा को विश्व हिंदू परिषद ने रुकवाया, पुलिस ने दी चेतावनी

बेरमो/डेस्क
गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी मोड़ छिलका पुल के समीप एक रेस्टोरेंट में शनिवार को एक धर्म विशेष के कुछ लोगों द्वारा धार्मिक सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग शामिल थे.
सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही गोमिया थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम को रुकवा दिया.
बिना अनुमति के किया जा रहा था कार्यक्रम
अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यह एक जागरूकता कार्यक्रम था, लेकिन इसके आयोजन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. इस कारण कार्यक्रम को तुरंत बंद करा दिया गया और आयोजकों को चेतावनी दी गई.
विहिप व आरएसएस ने जताया विरोध
आरएसएस के प्रांत सेवा सह प्रमुख टोली के पदाधिकारी विनय कुमार ने आरोप लगाया कि एक धर्म विशेष के लोग गांव के भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा, कि इस तरह के कार्य आरएसएस के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित कर बिना अनुमति के चल रहे कार्यक्रम को रुकवाया.
मौके पर मौजूद विहिप कार्यकर्ता
इस दौरान विहिप के प्रखंड संयोजक सुमित कुमार, अमित कुमार, किशन कुमार, राजू कुमार, विक्की मिश्रा, विनय वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे. पुलिस ने आयोजकों को आगे से बिना अनुमति कोई कार्यक्रम न करने की हिदायत दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!