Homeबोकारोगोविंदपुर सीसीएल खदान में तैरता मिला युवक का श’व, ह’त्या की आशंका

गोविंदपुर सीसीएल खदान में तैरता मिला युवक का श’व, ह’त्या की आशंका

गोविंदपुर सीसीएल खदान में तैरता मिला युवक का श’व, ह’त्या की आशंका
बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी स्थित पानी सप्लाई खदान में शनिवार सुबह एक युवक का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार उर्फ पंडरा (21), पिता राजकुमार भुईयां, निवासी गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी (माइनस क्षेत्र) के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि राहुल 16 फरवरी से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बोकारो थर्मल थाना में दर्ज कराई गई थी। मृतक की माता का पहले ही निधन हो चुका है, और वह दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों को आशंका है कि राहुल की हत्या कर शव को खदान में फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता राजकुमार भुईयां ने थाना प्रभारी को एक लिखित पत्र सौंपा, जिसमें हत्या की आशंका जताई गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों में एसआई धनंजय कुमार सिंह, अजीत कुमार, एएसआई बैजुन मरांडी सहित पुलिस बल मौजूद था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।
27 फरवरी को भी मिला था शव
इससे पहले 27 फरवरी को गोविंदपुर के जमींदार लाखों महतो के वंशज नरेश महतो का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला था। लगातार मिल रहे शवों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!