Homeबोकारोगोमिया प्रखंड: झामुमो युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पिंटू और महिला मोर्चा की...

गोमिया प्रखंड: झामुमो युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पिंटू और महिला मोर्चा की सचिव बनीं ललिता

गोमिया प्रखंड: झामुमो युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पिंटू और महिला मोर्चा की सचिव बनीं ललिता
गोमिया
झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश और बोकारो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को ललपनिया सामुदायिक भवन में गोमिया प्रखंड स्तरीय युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सोरेन ने की।
बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष और सचिव, तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार सामने आए। आपसी सहमति नहीं बनने पर इन पदों का निर्णय जिला समिति के हवाले कर दिया गया। वहीं युवा मोर्चा प्रखंड कोषाध्यक्ष पद पर पिंटू कुमार मरांडी, महिला मोर्चा सचिव पद पर ललिता देवी और कोषाध्यक्ष पद पर अनु देवी का चयन किया गया।
इस चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में जिला युवा मोर्चा सचिव तापेश्वर महतो, उपाध्यक्ष विनय कपूर, केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम देवी, सह सचिव महेश सोरेन और किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मितोन सोरेन मौजूद रहे।
बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए एतवा मुर्मू, नौशाद आलम, प्रेम कुमार सोरेन और कृष्ण दयाल सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की। सचिव पद के लिए संजय सिंह, अशोक यादव और अनिल कुमार हांसदा ने नाम आगे बढ़ाया। वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए आशा मुर्मू, ललिता तिर्की और उर्मिला देवी ने दावा ठोका। लेकिन सहमति नहीं बनने से निर्णय जिला समिति पर छोड़ दिया गया।
बैठक में गोमिया प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, झामुमो नेता मासूम अंसारी, दिनेश मुर्मू, अनिल कुमार हांसदा, संतोष मरांडी, बंटी उरांव, दुलारचंद नायक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!