Homeबोकारोस्वांग हवाई अड्डा में “मूल रैयत विस्थापित संघर्ष मोर्चा” का गठन, विस्थापितों...

स्वांग हवाई अड्डा में “मूल रैयत विस्थापित संघर्ष मोर्चा” का गठन, विस्थापितों के हक़ की लड़ाई को मिला नया स्वरूप

स्वांग हवाई अड्डा में “मूल रैयत विस्थापित संघर्ष मोर्चा” का गठन, विस्थापितों के हक़ की लड़ाई को मिला नया स्वरूप

झारखंड न्यूज़ लाइव/सुरेन्द्र

गोमिया प्रखंड के स्वांग हवाई अड्डा परिसर में रविवार को विस्थापितों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन “मूल रैयत विस्थापित संघर्ष मोर्चा” का गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के विस्थापित परिवारों ने भाग लिया और अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सोमनाथ गंझू को संगठन का अध्यक्ष, श्रवण कुमार को सचिव तथा मुकेश राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। नए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और विस्थापितों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प दोहराया।

अध्यक्ष सोमनाथ गंझू ने कहा कि, “सीसीएल के स्वांग क्षेत्र में प्रस्तावित न्यू कोल वाशरी और पिपराडीह परियोजना के कारण प्रभावित हुए विस्थापितों को अब तक उनका उचित हक़ नहीं मिला है। हम संगठित होकर सीसीएल प्रबंधन से लड़ेंगे और विस्थापितों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे।”

वहीं सचिव श्रवण कुमार ने कहा कि विस्थापितों का P.A.P (Project Affected Person) कार्ड अब तक जारी नहीं किया गया है, जो विस्थापित परिवारों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। संगठन की प्राथमिकता रहेगी कि सभी वास्तविक विस्थापितों के P.A.P कार्ड बनवाकर उन्हें सीसीएल की योजनाओं, नौकरी एवं पुनर्वास सुविधाओं से लाभान्वित किया जाए।

कोषाध्यक्ष मुकेश राम ने कहा कि संगठन आर्थिक रूप से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करेगा, ताकि संघर्ष की दिशा जनसहयोग से सशक्त हो।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह संगठन विस्थापितों की आवाज बनेगा और आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर विस्थापित  लोगों जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

 

📍रिपोर्ट – झारखंड न्यूज़ लाइव, गोमिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!